यूरोप में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी:इटली ने जेट भेजे, पोलैंड ने एयरपोर्ट बंद किया; धमकियां झूठी निकलीं

रोम।यूरोप में मंगलवार को अलग-अलग देशों में कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इन धमकियों के बाद इटली ने दो विमानों को सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए अपनी एयरफोर्स के विमान भेजे, जबकि पोलैंड में एक एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा।स्पेन में भी एक विमान की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के बाद सभी धमकियां झूठी निकलीं। किसी भी विमान में विस्फोटक नहीं मिला और न ही किसी की जान गई।इन धमकियों से इटली, पोलैंड और स्पेन के एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।धमकी मिलने वाले विमानों में रायनएयर, पोलैंड की LOT और स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस (SAS) की फ्लाइट शामिल थीं। किसी भी विमान को इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करनी पड़ी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment