हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज हिसार कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। ज्योति को 16 मई को हिसार पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह 9 दिन तक पुलिस रिमांड पर रही। फिर 23 जून को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने नीचली अदालत में बेल याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ज्योति पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के एजेंटों से संपर्क में रहकर संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं।
संबंधित समाचार
-
राहुल बोले- सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो:प्रियंका की अगुआई में 5 सदस्यीय टीम बनी
नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस... -
CRPFपोस्ट पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर, इनमें एक लश्कर कमांडर
लारू।CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर 30 राउंड फायर करने वाले आतंकी और उसके साथी को... -
पुलिसकर्मियों के शव डंपर में लाने का आरोप: कांग्रेस बोली- ताबूत नहीं मिले तो ग्रामीणों ने कफन दिया
किश्तवाड़।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गोली से मारे गए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के...