युवक का घर में फंदे पर लटका मिला शव, पड़ोसी को कॉल आया, तब पता चला

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगा ली। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान जामा मस्जिद निवासी इदरीश मंसूरी (40 वर्ष) पुत्र सफी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इदरीश ने रात करीब 2 बजे अपने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाई। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया, तो उसकी पत्नी उसे ढूंढते हुए कमरे की तरफ गईं। कमरा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलने पर इदरीश का शव फंदे पर लटका मिला।घटना के तुरंत बाद, घबराए परिजन और पड़ोसियों ने रात करीब 3 बजे इदरीश को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सुबह सूचना मिलने पर सिटी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की  जांच की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment