उज्जैन। मोहर्रम से पहले निकलने वाले घोड़ों के जुलूस के दौरान विवाद सामने आया है। शहर के बेगमबाग क्षेत्र में जुलूस में शामिल कुछ युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आने वाले मोहर्रम के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार यह वीडियो 18 जून की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में बेगमबाग क्षेत्र में मोहर्रम के लिए निकलने वाले घोड़े के जुलूस में शामिल एक दर्जन से ज्यादा युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई-ताया जा रहा है कि गरीब नवाज से निकलने वाला घोड़ा जुलूस रात करीब 12 बजे घोड़ा कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा और बेगमबाग क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मोहर्रम से पहले घोड़े के जुलूस में विवाद युवकों के बीच चले लाठी-डंडे,: पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता