मोदी ने ताकाइची को छोटी बहन बताया: दोनों नेताओं ने निवेश, सेमीकंडक्टर पर चर्चा की

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में उन्हें अपनी ‘छोटी बहन’ बताया। उन्होंने कहा कि ताकाइची की यह भारत की पहली यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना खुशी की बात है।मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसे का रिश्ता लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, तकनीक, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने कई नई पहल पर सहमति बनाई है, जो रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगी।ताकाइची का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला भारत दौरा है। वह तीन दिन की यात्रा पर हैं और 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा ले रही हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment