6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का केस
ब्रह्मास्त्र मोतिहारी
बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। दो लोगो की मौत आज सुबह शुक्रवार को हुई, इलाज के दौरान परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल महतो की मौत हो गई। जबकि पहली मौत कल सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात को हुई।