मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा

चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की ‘रीढ़’ कहे जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट आज रिटायर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी जाएगी। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे। स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था। 62 साल की सर्विस के दौरान सुपरसोनिक मिग-21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था यानी ये आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment