माता-पिता पत्रिका बांटकर लौटे तो लापता मिली पुत्री

उज्जैन। पुत्री की शादी होने पर माता-पिता पत्रिका बांटने गये थे, जब वापस लौटते तो पुत्री घर छोड़कर लापता हो चुकी थी। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई और पुत्री द्वारा आभूषण साथ रूपये ले जाने की बात भी कहीं है।
मामला मक्सीरोड पंवासा क्षेत्र का सामने आया है। यहां रहने वाले परिवार में 1 मई को पुत्री का विवाह होना है। माता-पिता गुरूवार को पत्रिका बांटने गौतमपुरा गये थे। शाम को जब वापस लौटते तो पुत्री घर छोड़कर लापता हो चुकी थी। सभी जगह तलाश करने पर नहीं मिली तो मामले की शिकायत पंवासा थाने पहुंचकर की गई। परिजनों का कहना था कि तलाश के दौरान पता चला कि पुत्री को दूसरे धर्म के युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। उन्होने पुलिस को यह भी बताया कि लापता हुई  पुत्री घर से लाखों के आभूषण और नगद रूपये भी अपने साथ ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment