महाराष्ट्र से नाबालिग को ट्रेन में बैठाकर फरार हुआ युवक

उज्जैन। दाऊदखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने नीलगंगा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। इस दौरान सामने आया कि मंदसौर का युवक से बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पता चला कि महाराष्ट्र में है, पुलिस महाराष्ट्र जाने की तैयारी कर रही थी, उसी बीच परिजनों ने युवक को सूचना पहुंचा दी। युवक ने नाबालिग को महाराष्ट्र से ट्रेन में बैठाया और फरार हो गया। पुलिस को नाबालिग के ट्रेन से उज्जैन आने की खबर मिलते ही उसे दस्तयाब करने के प्रयास शुरू किये। गुरूवार सुबह उज्जैन आने पर नाबालिग को थाने लाया गया। जहां पूछताछ में पता चला कि युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। कुछ महिनों पहले युवक मजदूरी करने दाऊदखेड़ी आया था। वह भैंस चराने जाती थी, तभी उससे पहचान हुई थी। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया है। उसकी तलाश में पुलिस महाराष्ट्र और मंदसौर जा सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment