ममता बनर्जी की पार्टी का नाम ‘ममता टीएमसी’ होगा:, 6 अक्टूबर को उपचुनाव नए सिंबल से लड़ेंगे

ई दिल्ली/कोलकाता।मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी की TMC में फूट पड़ गई थी। बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बन गया।बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने TMC के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं।ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चिह्न मिला है, जबकि दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ दिया गया है।इससे एक दिन पहले आयोग ने दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल-घास’ वाला मूल चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने से रोक दिया था। यह अंतरिम व्यवस्था है। मूल नाम और चिह्न पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।अब दोनों गुट उपचुनाव में नई पार्टी नाम और सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। नंदीग्राम और रेजीनगर पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हैं और रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment