नई दिल्ली।ममता बनर्जी से अलग हुए 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बागी नेता और कूच बिहार सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बताया कि यह जॉइनिंग अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या बाद में होगी।बसुनिया ने कहा कि हम 17 सांसद एक साथ BJP में जा रहे हैं। चूंकि 20 सदस्यों में से दो-तिहाई से ज्यादा सांसद साथ जाएंगे, इसलिए दल-बदल कानून हम पर लागू नहीं होगा।14 जून को TMC के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का ऐलान किया था। इन सांसदों ने सत्तारूढ़ NDA को समर्थन भी दिया था।
ममता के 20 बागी सांसदों में 17 भाजपा में जाएंगे विधानसभा चुनाव हार के बाद TMC टूटी थी