भस्म आरती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद कालभैरव मंदिर पहुंचकर भी किया दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की

उज्जैन। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भस्म आरती के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल  कालभैरव के दरबार में पहुंचे। यहां भी उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की प्रार्थना की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment