बिल्डर से मांगे 5 करोड़:लॉरेंस का गुर्गा बन बदमाश बोला- रुपए दो, नहीं तो बेटे को गोली मार दूंगा

इंदौर।इंदौर के रईस इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड के एक बड़े बिल्डर को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले शख्स ने बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। नहीं देने पर आरोपी ने बिल्डर के बेटे की सटीक लोकेशन होने और उसे गोली मारने की बात कही है।वॉट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज से मचा हड़कंप-क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, बिल्डर विवेक दम्मानी के ऑफिस के नंबर पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक वॉट्सएप कॉल आया। कॉल ऑफिस की महिला स्टाफ ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने कहा- विवेक दम्मानी को बोल देना 5 करोड़ दे दे, वरना बेटे को कहीं भी गोली मरवा दूंगा। यह भी कहा कि पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा और पैसे लेकर ही पीछा छोड़ा जाएगा।आरोपी ने दावा किया कि उसके पास बिल्डर और उनके बेटे की हर पल की लोकेशन है। पहले स्टाफ ने इसे मजाक समझा, लेकिन जब उसी नंबर से धमकी भरा वॉइस मैसेज आया तो पूरे ऑफिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत बिल्डर को जानकारी दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment