बिना लाइसेंस मक्का खरीद पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 150 क्विंटल मक्का जब्त: पांच गुना शुल्क लगाया

*बुरहानपुर।* जिले में कृषि उपज मंडी के नियमों को दरकिनार कर बाहर मक्का खरीदने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डोईफोड़िया गांव में मंडी के बाहर अवैध रूप से मक्का खरीदने की शिकायत पर मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ शुक्रवार को गांव पहुंचे और कार्रवाई की।जांच के दौरान मातापुर रोड पर सुरेश पाटिल और विनोद महाजन के पास से 150 क्विंटल मक्का बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 47 हजार 500 रुपए आंकी गई।पूछताछ में सामने आया कि सुरेश पाटिल के पास बुरहानपुर कृषि उपज मंडी का वैध लाइसेंस नहीं है। इस पर टीम ने मौके पर ही मक्का जब्त कर पंचनामा तैयार किया।मंडी सचिव के अनुसार, बिना लाइसेंस के मक्का खरीदने पर नियमानुसार 21 हजार 37 रुपए के मंडी शुल्क का पांच गुना जुर्माना लगाया गया है। यदि तय समय में शुल्क जमा नहीं किया गया तो प्रकरण न्यायालय को भेजा जाएगा। पंचनामा के बाद जब्त मक्का सुरेश पाटिल को सुपुर्द कर दी गई है।
—
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment