खरसौदकलां। अज्ञात बदमाशों नगर में शुक्रवार की रात चार से अधिक घरों के ताले चटकाकर लाखों के आभूषण और नगदी चुरा गए। पुलिस ने चोरी की वारदात की शिकायत पर क्षेत्र लगे सीसीटीवी केमरे पर फुटेज दिन भर खोजबीन मे लगी रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के माली समाज मोहल्ले में जितेंद्र पिता राधेश्याम माली के घर से ताला तोड़कर 4 किलो चांदी के कड़े एवं कंदोरा के अलावा50हजार नगदी पर हाथ साफ किया ।जितेंद्र ने बताया कि मकान दो मंजिला है । भाई भाभी दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। माता पिता रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। मे खेत पर वेयरहाउस पर शाम को सोने के लिए चला गया ।रात में अज्ञात चोरो ने मकान का ताला तोड़कर के घर की गोदरेज से नगदी और चांदी के जेवर चुरा कर फरार हो गए। यहां तक की बदमाशों ने पड़ोसी के खाली पड़े घर का भी निशाना बनाया। इधर चोर नगर के कवेलू मोहल्ला निवासी चतरलाल पिता शिवनारायण के मकान में चोरी की वारदात मे सफल हुए। यहां चतरलाल का परिजन नीचे तल पर साऐ थे ।बदमाश पहली मंजिल के दरवाजे को कटर से ताला काटकर चोरी का अंजाम दिया। कमरे में रखी गोदरेज से 12हजार नगदी 500 ग्राम चांदी के पायल एक सोने का कंगन पर हाथ साफ किया है। बदमाश एक घर से बाइक चुराई और उन्हेल सड़क मार्ग पर गांव से दूर उन्हेल सड़क पर छोड़कर फरार हो गए । बदमाशों ने मावा भट्टी पर भी साफ किए। भट्टी घर पर रखे 5 किलो मावा और गल्ले में रखी 1500 सौ रुपए की सिल्लक चुरा गए। पुलिस ने घटना के वारदात में दूकानो के कमरे पर फुटेज के अलावा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाकर के बदमाशों की खोजबीन में लगी है।
एक सप्ताह पहले बेची लहसुन के आए थे 50 हजार-जितेंद्र परमार ने बताया कि
भैया एवं भाभी पहले मंजिल पर सोए थे ।बदमाश चढ़ाव चढकर दरवाजे की बाहर से चुटकी लगा दी। निचे वाले तल के दरवाजे पर लगा ताला काटकर गोदरेज में रखे जेवरात एवं नगदी ले गए।
पुलिस गस्त के बावजूद भी बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम-बताया जाता है कि पुलिस नगर में गस्त करने लगी रहने के बावजूद भी चोरों ने आंखो में धूल झोंककर कर नगर में वारदात को अंजाम दिया है। जो एक चर्चा का विषय भी बना हुआ है।