उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए फुट ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए ‘जम्प टेस्ट’ किया गया।मंदिर समिति ने ब्रिज पर 100 से अधिक सुरक्षा गार्डों से करीब 10 मिनट तक एक साथ जम्प कराया। वीडियो सामने आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- “ये तो गजब के… दिमागी हैं।”इसके बाद यूजर्स ने ब्रिज की मजबूती जांचने के तरीके पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिए जोखिम भरा बताया। एक महिला यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि ‘ऐसा आइडिया देश से बाहर नहीं जाना चाहिए’।
फुट ओवरब्रिज का जम्प टेस्ट के वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी बोले- ये तो गजब के दिमागी हैं