फव्वारा चौक पर रात 11 बजे चेन स्नेचिंग की वारदात:बाइक से आए थे दो बदमाश,

उज्जैन। व्यावसायिक क्षेत्र फव्वारा चौक पर रात 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। दंपति कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। चेन दो तोला वजनी होना बताया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार डाबरी पीठा में रहने वाले मुकेश नीमा फव्वारा चौक पर नीमा ड्रायफ्रूट दुकान संचालित करते हैं। रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे। भोजन करने के बाद प्रतिदिन की तरह रात में पत्नी के साथ पैदल टहलने के लिए फव्वारा चौक तक आए थे। चौक का राउंड लगाकर वह 11 बजे के लगभग वापस लौट रहे थे उसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटी और तेजगति से भाग निकले। रात का समय होने पर व्यवसायिक क्षेत्र पूरी तरह से बंद हो चुका था और मार्ग पर आवागमन भी काफी कम था। चेन स्नेचिंग के बाद मीणा दंपति ने अपने परिचित और परिजनों को सूचना दी।
                                              दोनों वारदात की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची थी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से बाइक सवार बदमाशों के भागने का रास्ता ट्रेस किया जाएगा। इन दिनों शहर में बदमाश सक्रिय दिखाई दे रहा है, कुछ दिनों पहले चिंतामण थाना क्षेत्र में आठ बदमाशों ने आभूषण व्यापारी के साथ लूट के वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी में पकड़ा था। इससे पहले भी नीलगंगा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार भोपाल के बदमाश ने अपने दो नाबालिक साथियों के साथ लूट और चेन स्नेचिंग की वारदात के साथ चिंतामण क्षेत्र में महिला से चांदी का कंदोरा झपट लिया था। चोरी की वारदात तो आए दिन सामने आ रही है। बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment