प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंची हनुमान अंश की प्रोड्यूसर:फिल्म हिट होने पर लिया आशीर्वाद, बोलीं-शूटिंग के दौरान कई चमत्कार देखे

मथुरा/

बाबा नीम करौरी महाराज के शुरुआती जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बुधवार दोपहर वृंदावन पहुंचीं। उनके साथ उनके माता-पिता भी थे।उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनके दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा कि वह सच्चाई के साथ धर्म के रास्ते पर चल रही हैं, इसलिए उन्हें जो चाहिए, वह अवश्य मिलेगा।इसके बाद वह रामायण रिसर्च कॉन्सिल की ओर से हो रहे रामायणी सम्मान प्रोग्राम में पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।वहां मौजूद लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद संतों ने अनुप्रिया नागर को सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता के उन्हें आशीर्वाद भी दिया।अनुप्रिया नागर बोलीं- बाबा की कहानी भारतीयों तक पहुंचनी चाहिएअनुप्रिया नागर ने बात करते हुए कहा- मुझे बाबा नीम करौरी महाराज के बारे में एक कंपनी के सीईओ के जरिए जानकारी मिली थी।मैंने सोचा कि बाबा के बारे में जानकारी किसी विदेशी व्यक्ति से मिलने के बजाय भारतीय लोगों तक खुद पहुंचनी चाहिए। इसके बाद भारत आईं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मिलीं।धीरे-धीरे ऐसा लगा कि जैसे बाबा नीम करौरी महाराज खुद उन्हें इस काम के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मैंने अपनी करीब तीन साल की नौकरी की पूरी सेविंग फिल्म को बनाने में लगा दी। मैं चाहती हूं लोगों को हनुमान के जीवन के बारे में पता चले।फिल्म की शूटिंग के दौरान कई चमत्कार देखेअनुप्रिया ने कहा कि फिल्म के एक गाने में लाइन है- ‘तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैय्या डाल दी।’ उनके लिए भी यही बात सही सबित हुई। वह हनुमान जी के भरोसे इस काम में आगे बढ़ीं।फिल्म की शूटिंग के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं। जिन्हें टीम ने चमत्कार माना। शूटिंग के दौरान एक जगह लोगों ने उन्हें बताया कि वहां करीब 15 साल से लंगूर नहीं आया था।लेकिन शूटिंग के वक्त हनुमान जी की प्रतिमा रखे जाने के समय वहां एक लंगूर आया और भंडारे का प्रसाद खाया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment