ब्रह्मास्त्र प्रयागराज
प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवती साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वहीं, युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव है। वह मेजा लोहारी का रहने वाला है और साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष रह चुका है।
वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, सपा नेता मुखिया यादव कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। मुझे बदनाम करने के लिए मेरी ही पार्टी के एक विधायक की साजिश है। मैं इसकी शिकायत अफसरों से करूंगा। वीडियो में मुखिया यादव (45) के बगल में दो अन्य लोग भी हैं। वो भी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो एक बंद कमरे का है।
