हिंगोली।महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार को पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल अधिकारी महेश शेलके की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के बाद उन पर 7 बार चाकू से हमला किया गया।पुलिस के मुताबिक, महेश इंडियनऑयल की टीम के साथ अंबाचोंडी गांव के पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान पंप मालिक के परिवार और वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। महेश इंडियनऑयल में मैनेजर और फील्ड ऑफिसर थे। यह पेट्रोल पंप कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था।केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हत्या को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियनऑयल महेश के परिवार को हर संभव मदद देंगे।इंडियनऑयल के चेयरमैन एएस साहनी ने कहा कि महेश की मौत से वह बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली में आधिकारिक ड्यूटी निभाते समय उन पर जानलेवा हमला किया गया।इंडियनऑयल ने महेश को प्रतिभाशाली और होनहार सेल्स ऑफिसर बताया। कंपनी के मुताबिक, उनकी मेहनत और ईमानदारी के कारण उन्हें सहकर्मियों का सम्मान हासिल था। कंपनी ने कहा कि इस मुश्किल समय में वह उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता दे रही है।
पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे अधिकारी की हत्या: पेट्रोलियम मंत्री बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो