पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिले कांग्रेसजन

सारंगपुर। मध्यप्रदेश की राजनीति के केंद्र और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से उनके निवास पर सारंगपुर के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मुलाकात को क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए कहा कांग्रेस हमेशा से आम जन और किसानों की आवाज रही है। आज समय है कि हम सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे संपर्क के जरिए लोगों के दुख-दर्द में शामिल हों। विचारधारा की लडाई लंबी है और इसमें धैर्य व साहस की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष प्रमोद सादानी, शफीक अंसारी, कैलाश शर्मा, संतोष पुष्पद, निजाम कुरैशी, दिनेश धनगर सहित अन्य उपस्थित थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment