पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा, नॉर्थ-ईस्ट के 3 राज्यों में 26 मौतें

अरुणाचल में कार खाई में गिरी, मिजोरम में लैंडस्लाइड, सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो गया।

तीन राज्यों में दो दिन में 26 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। असम में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 16 मौतें हुईं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment