महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने बिजली तार चोरी के एक मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया करीब 90 हजार रुपये कीमत का 200 मीटर एल्युमिनियम 33 केवी तार बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।पुलिस के अनुसार, 07 अगस्त 2026 को फरियादी अजय कुमार पिता उदयभान सिंह राही, उम्र 36 वर्ष, निवासी उत्तमपुरा, थाना स्टेशन रोड, मुरैना, हाल मुकाम एमपीईबी महिदपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 09 जुलाई 2026 की रात ट्रांसपोर्ट नगर, महिदपुर से करीब 200 मीटर एल्युमिनियम 33 केवी तार, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये है, अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।रिपोर्ट के आधार पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 303(3) बीएनएस एवं 3(2)(क) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार-पुलिस टीम ने जांच के दौरान विनोद पिता लालुजी, उम्र 30 वर्ष, निवासी टाण्डा, जितेन्द्र पिता रमेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी टाण्डा तथा समीर पिता मोहम्मद गनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा 200 मीटर तार बरामद कर जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय महिदपुर में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।