*बुरहानपुर। शहर में देर रात पुलिस गश्त के दौरान मनोज टॉकीज क्षेत्र में अज्ञात बदमाश पुलिस को देखकर अर्टिगा वाहन बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन और उसमें रखी लूट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री को जप्त कर लिया है।
घटना देर रात की है। पुलिस गश्ती दल जब मनोज टॉकीज क्षेत्र से गुजर रहा था, तब एक संदिग्ध अर्टिगा वाहन खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।
*वाहन से मिली लूट की सामग्री-पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर से लूट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान बरामद हुए। पुलिस ने अर्टिगा वाहन को जब्त कर थाने लाया गया ।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई।*सीसीटीवी और नंबर के आधार पर तलाश-पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।