उज्जैन \ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार को पार्श्व गायक और संगीतकार शंकर महादेवन पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना भी की। नंदी हॉल से की बाबा महाकाल की आराधना शंकर महादेवन ने मंदिर के नंदी हॉल से बाबा महाकाल की आराधना की। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका परंपरा के अनुसार स्वागत और सत्कार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना क दर्शन के बाद शंकर महादेवन ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर आध्यात्मिक शांति मिलती है। ‘ब्रेथलेस’ से मिली खास पहचा शंकर महादेवन को 1998 में आए उनके म्यूजिक एल्बम ‘ब्रेथलेस’ से खास पहचान मिली। इस एल्बम के टाइटल सॉन्ग में उन्होंने बिना रुके गाने की अनोखी शैली पेश की थी। उन्होंने भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में भी योगदान दिया है। शंकर-एहसान-लॉय को फिल्म ‘कल हो ना हो’ के संगीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। शंकर महादेवन को 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
पार्श्व गायक शंकर महादेवन महाकाल मंदिर पहुंचे:उज्जैन में पत्नी संग नंदी हॉल से दर्शन किए; बोलीं- यहां जो मांगूंगी, पूरा होगा