पारिवारिक विवाद में 2 महिलाओं ने लगाई फांसी

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में बुधवार-गुरूवार के बीच गुजरे 12 घंटे में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। दोनों मामलों में पति पर आरोप लगे है। जिसकी जांच परिजनों के बयान दर्ज कर शुरू की जायेगी।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के सम्राटनगर में बुधवार रात सुनीता प्रजापत 42 साल ने पति परवेज खान से विवाद होने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुत्र कुंदन ने प्रयास किया। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर पुत्र छत पर चढ़ा और झांका तो मां को फंदे पर लटका देखा। पुत्र ने छत से कूदकर दरवाजा खोला और फंदे से मां को उतारकर अस्पताल लाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान पुत्र ने बताया कि मां का मायका जयसिंहपुरा में है। मां की शादी मंदसौर में हुई थी। 10 साल पहले वह विवाद के चलते उज्जैन आ गई थी और परवेज से पहचान होने पर शादी कर ली थी। दोनों के बीच आये दिन विवाद होता था रात में विवाद के बाद मां ने दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गये थे, लेकिन पति नहीं आया था। सुनीता का शव मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिये अपने साथ ले गये है। दूसरा मामला चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सुलेमान का है। यहां रहने वाली खुशबू पति मेहतांश चौधरी 19 साल ने गुरूवार सुबह फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लाया गया। इस दौरान सामने आया कि खुशबू की शादी सालभर पहले हुई थी। मायके पक्ष से आये परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाये। पुलिस ने मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर सीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराने की बात कहीं है।
युवक भी फंदे पर लटका मिला
चिमनगंज थाना क्षेत्र के विराटनगर में गुरूवार सुबह श्रीराम पिता मांगीलाल मकवाना 21 साल भी रस्सी के फंदे से घर में लटका मिला। श्रीराम अकेला था, सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने रिश्तेदारों को सूचना दी थी। जिनके आने पर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय उसकी मां भाई के यहां गई हुई थी। पिता खेत पर बने मकान पर थे। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक अविवाहित था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment