निकास चौराहे से वी.डी. क्लॉथ मार्केट तक कार्य में ढिलाई  फर्म तुलसीनारायण गर्ग पर रूपए 10 लाख की पेनल्टी -निगम आयुक्त ने चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

उज्जैन। रविवार सुबह 6 बजे चौडीकरण मार्गों के निर्माण का निरीक्षण करने निकले नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निकास से वीडी मार्केट तक निगम आयुक्त ने निकास चौराहे से वी.डी. क्लॉथ मार्केट तक प्रस्तावित चौड़ीकरण मार्ग का निरीक्षण किया। सीवरेज एवं नाली निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फर्म तुलसीनारायण गर्ग पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।आयुक्त ने प्रत्येक स्थल पर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की। उनके साथ निगम अधिकारी भी थे। आयुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को देखते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। जिन कार्यों में अपेक्षित गति नहीं पाई जा रही है, वहां अतिरिक्त श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन बढ़ाकर तत्काल कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान मलबा हटाने, नाली एवं सड़क निर्माण, पोल शिफ्टिंग तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।निकास चौराहे से वी.डी.क्लॉथ मार्केट-आयुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि चौड़ीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।रामानुज कोट से दानीगेट -रामानुज कोट से दानीगेट तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 470 मीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई में मार्ग का विकास किया जा रहा है। आयुक्त ने कार्य की समीक्षा करते हुए 1600 एमएम स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन का कार्य 10 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्ग में बाधक संरचनाओं को उपलब्ध संसाधनों से शीघ्र हटाने, पोल शिफ्टिंग कार्य एवं 250 मीटर नाली निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।छत्री चौक से तेलीवाड़ा -छत्री चौक से तेलीवाड़ा तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए शेष संरचनाओं को हटाने के कार्य में तेजी लाने तथा निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को ठेकेदार के संसाधनों से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग पर 200 मीटर नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए।गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स-गोपाल मंदिर स्थित निर्माणाधीन सर्वसुविधायुक्त जी-प्लस-3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर एवं बेसमेंट-1 के स्लैब निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस कॉम्प्लेक्स में 100 से अधिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के साथ 50 से अधिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment