इंगोरिया। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा कर गांव ले जा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को इंगोरिया पुलिस ने धुरेरी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर 23 जुलाई को न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि 11 जुलाई को फरियादी ने उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सरसाना से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को आरोपी के गांव भेरूपाड़ा थाना बदनावर से दस्तयाब कर लिया गया था। पर आरोपी उसके गांव से भाग गया था । आरोपी ने पुलिस को बताया कि हीरालाल पिता अशोक ( निनामा ) जाति भील उसे बहला फुसला कर भगा ले गया था और दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी हीरालाल के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का इजाफा किया । विवेचना के दौरान पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपी हीरालाल निनामा को धुरेरी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन पर एस डी ओ पी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपेश व्यास के नेतृत्व में उप निरीक्षक नानकराम पटेल प्रधान आरक्षक रामलखन पटेल, दिलीप सिंह राणा, मनीष कुमार शाक्य और संदीप बामणिया की टीम को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।