उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा के पास राजीवनगर में रहने वाली नाबालिग 4 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी, 2 दिन बाद नाबालिग वापस लौट आई। पुलिस को सूचना मिली थी नाबालिग को बयान के लिये थाने बुलाया गया। जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसे माकडोन के ग्राम झलारी में रहने वाला धर्मेन्द्र सोलंकी बहला-फुसला कर ले गया था और जबरदस्ती अनैतिक काम किया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा का इजाफा करने के बाद मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई सालगराम चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। नाबालिग के कोर्ट में भी 164 के बयान दर्ज कराये गये है।
संबंधित समाचार
-
छत्तीसगढ़ में मिली 39 दिन से लापता बालिका
उज्जैन। 39 दिनों से लापता बालिका को पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ से दस्तयाब कर लिया।... -
यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
उज्जैन। सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को रोकने के लिये पुलिस ने 10 दिवसीय जागरूकता... -
अपहरण मामले में नया मोड़, युवती बोली मर्जी से आई हूं
उज्जैन। लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात कार से आये युवकों द्वारा एक युवती का अपहरण कर...