नवोदय विद्यालय के तालाब में डूबे दो छात्र:एक शव सुबह तालाब में दूसरे का 21 घंटे बाद मिला

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के तालाब (खेत में भरे पानी) में डूबे दोनों छात्रों के शव मिल गए। 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल का शव मंगलवार सुबह पानी पर उतराता मिला था, जबकि 14 साल के रोशन बरेठा का शव घटना के 21 घंटे बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने ढूंढ़ निकाला। दोनों शव मर्चुरी भेजे गए हैं, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।जानकारी के अनुसार दोनों छात्र सोमवार देर शाम हॉस्टल से लापता हो गए थे। जब दोनों अपने कमरों में नहीं मिले तो विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और छात्रों के साथियों से पूछताछ की, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह एक छात्र का शव तालाब में दिखाई देने के बाद सर्चिंग शुरू की गई। रोशन कक्षा 9 का छात्र था, जबकि प्रज्ञान 10वीं की पढ़ाई कर रहा था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment