नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की।
नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के निर्देश- पर स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज ने स्वच्छता पर्यवेक्षक ऋषि कलोसिया एवं अन्य कर्मचारियों के साथ दुकानों, सड़क किनारे गुमटियों तथा ठेले पर खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले व्यवसाइयों के यहां निरीक्षण किया। गांधी फैलाने व अमानत पॉलिथीन उपयोग पर 11 व्यवसाइयों के चालान, 2,500 जुर्माना वसूला गया l
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करें और सड़क पर कचरा न फेंकें l उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। नागरिकों और व्यापारियों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।