धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए लाया आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागा

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी पुलिस पूछताछ के लिए नीरज श्रीवास्तव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान दो आरक्षक उसके साथ थे। जांच के दौरान नीरज पुलिस को चकमा देकर इमरजेंसी गेट से बाहर निकल गया। वह सीएमएचओ कार्यालय की ओर से होते हुए अस्पताल के पीछे के रास्ते से क्षीर सागर रोड की तरफ भाग गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment