शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर-पहला हादसा सोमवार रात करीब 8:30 बजे ग्राम मदाना रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।इस दुर्घटना में बाइक सवार संतोष (36) पुत्र गोरीलाल, निवासी तिंगजपुर, थाना सलसलाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद संतोष को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
दो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर