ब्रह्मास्त्र इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स को कड़ी सजा मिलेगी। इसे लेकर अनुशासन समिति के सदस्यों की रविवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग हो गई, जिसमें कमेटी ने अनुशंसा भी कर दी है। इस मामले में अब कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई से अनुमति लेना बाकी है। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनसे अनुमति भी ले ली जाएगी।
अनुशासन समिति के 8 सदस्य हुए शामिल- आईईटी निर्देशक डॉ.प्रतोष बसंल ने बताया कि हॉस्टल के वीडियो वायरल होने के पहले हॉस्टल समिति की मीटिंग हो गई थी। रविवार शाम को अनुशासन समिति की इमरजेंसी मीटिंग कएळ कैंपस में ही बुलवाई गई। 8 सदस्यों ने इसमें अनुशंसा की है, जिसमें उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर किया जाएगा।
वहीं कल स्टूडेंट्स का आखिरी एग्जाम है उसे देने से वंचित रखा जाएगा, जब तक जांच नहीं होती। इसके अलावा उनका परिणाम भी रोका जाएगा। साथ ही 25 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। ये मीटिंग सोमवार को होना थी, लेकिन एग्जाम को देखते हुए रविवार को ही ये इमरजेंसी मीटिंग आहुत की गई। ये मीटिंग करीब आधे घंटे से ज्यादा चली। रामानुज छात्र छात्रावास बी के जिस हॉस्टल में ये घटना हुई वहां पर करीब 150 स्टूडेंट्स है।