उज्जैन। वार्ड क्रमांक 22 के दानी गेट क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान नलों से गंदा और मटमैला पानी आने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए न तो संबंधित अधिकारी गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई प्रभावी पहल की जा रही है। स्थिति यह है कि लोगों को उपयोग योग्य पानी जुटाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि कई परिवारों को पीने के लिए पानी खरीदने तक की नौबत आ गई है।
दानी गेट क्षेत्र में नलों से आ रहा गंदा व मटमैला पानी, रहवासी परेशान