इंदौर। मेघदूत नगर में रविवार सुबह दंपती के शव मिले । बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस बुलाई, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। मृतकों की पहचान हल्के वीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।सुसाइड नोट में लिखा- जहर खाकर जान दे रहे-सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी ने उसके साथ धोखा किया है। उसका सतीश साहू से संबंध था। दोनों उसी कारण जहर खाकर जान दे रहे हैं। साथ ही बेटी की जिम्मेदारी उसकी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 साल की होने पर उसे देने की बात भी लिखी गई है। नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सतीश साहू ने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। उसने मांग की है कि उसकी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
दंपती के शव मिले, सुसाइड नोट लिखा- पत्नी के दूसरे से संबंध, हत्या के बाद आत्महत्या का शक