तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा दोनों की मौत:चालक वाहन छोड़कर फरार

खरगोन। जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भैंसावद गांव में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर की है। दोनों भाई- बहन का पीएम शनिवार सुबह कसरावद अस्पताल में कराया गया।जानकारी के अनुसार रसवा गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल और उसकी 23 वर्षीय बहन रोशनी शुक्रवार शाम ठीकरी से अपने गांव लौट रहे थे।

भैंसावद गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही कसरावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कसरावद स्वास्थ्य केंद्र भेजा।पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस घटना से रसवा गांव में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment