उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों का क्षतिग्रस्त होना और बिजली के खंभे में करंट फैलने जैसी कई समस्याएं सामने आईं, जिससे आठ बकरों की मौत हो गई।देवास रोड स्थित कावेरी रीजेंसी कॉलोनी में सीवरेज लाइन के लिए की जा रही खुदाई बारिश के दौरान बड़ी परेशानी का सबब बनी। कॉलोनीवासियों के अनुसार, सीवरेज कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से लापरवाही से खुदाई कर रहे थे।नियमों के विपरीत, बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के मुख्य सड़क को खोद दिया गया था। बारिश के बाद सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कावेरी रीजेंसी और आसपास की तीन गलियों के लगभग 50 से अधिक परिवारों का संपर्क टूट गया। स्थानीय लोगों ने कंपनी के सुपरवाइजर को लगातार शिकायतें की थीं, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी