तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने नाबालिग बालिका को छत्तीसगढ़ से किया बरामद

 खरसौदकलां। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खोजकर सकुशल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छात्रा को छुड़ाकर  परिजनों को सुपुर्द किया है।भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि घर से लापता छात्रा के दादा ने फरियादी के रूप में थाने पर शिकायत की।            फरियादी की पोती की गुमशुदगी को  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के साथ है।
                           इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कोरबा पहुंचकर बालिका को युवक के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस छात्रा को थाने लाकर   आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद  उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। साथ में पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment