ब्रह्मास्त्र मुंबई
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक भी शोरूम पहुंच गए हैं।
ये स्टोर लोगों के लिए एक एक्सपीरियंस सेंटर के तौर पर काम करेगा। यानी यहां न सिर्फ गाड़ियां बेची जाएंगी, बल्कि लोग टेस्ला की टेक्नोलॉजी और फीचर्स को भी करीब से देख सकेंगे। इवेंट में खास मेहमान, उद्योग के पार्टनर और मीडिया के लोग शामिल होंगे। इसके बाद जल्द ही आम जनता के लिए भी शोरूम खोल दिया जाएगा। अभी आधिकारिक तौर पर मॉडल की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि टेस्ला सबसे पहले मॉडल वाय को भारत में लॉन्च करेगा। इसे चीन से आया किया जाएगा इसलिए भारत में इसपर लगभग 70% आयात शुल्क लेगा। इससे भारत में कार की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ जाएंगी। लेकिन आने वाले वक्त में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं।
