इंदौर।के खजराना थाना क्षेत्र के कर्बला के पास सोमवार सुबह टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं-फायर ब्रिगेड के अनुसार गोदाम में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में शादी-ब्याह के लिए डेकोरेशन और टेंट का सामान रखा हुआ था। गोदाम बड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल-आग बुझाने के लिए नगर निगम के फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल किया गया। रोबोट की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग को नियंत्रित करने के लिए टीन शेड को जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग:कई किमी दूर से दिखा धुआं