झिरन्या में शिक्षकों को एआई प्रशिक्षण, बनेंगे शिक्षण के मास्टर ट्रेनर

  खरगोन। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश, पिरामल फाउंडेशन और माइक्रोसॉफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरन्या में  विकासखंड स्तरीय एआई मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यशाला का मुख्य फोकस शिक्षकों को नि:शुल्क एआई टूल  कोपायलट का गहन प्रशिक्षण देना था। इसका उद्देश्य उन्हें शिक्षण में नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सक्षम बनाना है। पिरामल फाउंडेशन के अनुभवी फैसिलिटेटर्स द्वारा इस कार्यशाला का संचालन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को खंड शिक्षा अधिकारी तिवारी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, मास्टर फैसिलिटेटर हेमा गुप्ता और प्रकाश के साथ-साथ प्राचार्य धर्मेंद्र भट्टी का कार्यशाला में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।  अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षण.अधिगम प्रक्रिया में गुणवत्ता आएगी। विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और भविष्य की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment