झारखंड विधानसभा के पास पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज:प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन पर डांस किया

रांची।झारखंड के रांची में JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच  वहीं, धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्रों की ओर से पानी की बोतल और चप्पलें फेंकी गई।पुलिस प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए।विधानसभा को चारों तरफ से 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं, 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल हुए।इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया। छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment