झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला गिरफ्तार, भागा बदमाश

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी अमन पिता मनोज भावसार को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई मनोहर बडोदिया ने बताया कि नाबालिग ने एक दिन पहले मामले की शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि चार-पांच माह पहले पहचान हुई थी। अमन ने शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर गलत काम किया, यहीं नहीं उसने कार में भी उसका शोषण किया। एसआई बडोदिया के अनुसार युवक के गिरफ्त में आने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराकर गुरूवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
। तराना तहसील के ग्राम कोदरीखेड़ा में गुरूवार दोपहर को जीवन पिता निहालसिंह गुर्जर घर के बाहर खड़ा था, उसी दौरान गांव में रहने वाला जीवनसिंह आया और पेट में चाकू घोंपकर भाग निकला। चाकू का गहरा घाव लगने पर जीवनसिंह गुर्जर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तराना शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। तराना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपित जीवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल के अनुसार कुछ दिन पहले शादी समारोह में डीजे पर नाचने की बात पर विवाद हुआ था। उसी विवाद में चाकू मारा गया है। पुलिस अनुसार आरोपित गांव का रहने वाला है, फिलहाल वह गांव छोड़कर भाग निकला है। परिजनों से पूछताछ कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
\

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment