उज्जैन। मकड़ोन के ग्राम पानखेड़ी में रहने वाले रईस खान मंसूरी की 15 वर्षीय पुत्री महक कक्षा दसवीं की छात्रा थी । बुधवार को उसने जहर खा लिया परिजन हालत बिगड़ने पर तराना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन छात्रा महक की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी उसे तत्काल उज्जैन रेफर किया गया परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात में मौत हो गई। बुधवार सुबह माधव नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जांच के लिए मर्ग डायरी मकड़ोन थाना पुलिस को सौंपी जाएगी । फिलहाल परिजनों ने महक के जहर खाने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा पुलिस जांच के बाद ही उसके द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण सामने आ पाएगा।
चिमनगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले बालकृष्ण पिता रामेश्वर मीणा और उसके कजिन भाई उज्जवल पिता नरसिंह मीणा के साथ कॉलोनी के रहने वाले रौनक, दिनेश, चिंटू और उनके साथियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद बालकृष्ण और उसका भाई उज्जवल चिमनगंज थाने पहुंचे और बताया कि वह पैदल निकल रहे थे इस दौरान रौनक की बाइक में टल्ला लग गया था। इसी मामूली बात पर उनके साथ मारपीट की गई है पुलिस ने बालकृष्ण की शिकायत पर तीन नाम ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।
छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या ,दो भाइयों से मारपीट