उज्जैन। वाहन चैकिंग के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोक तलाशी ली गई तो उनके पास से मादक पदार्थ ड्रग्स बरामद हो गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है।
नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि मंगलवार रात वाहन चैकिंग पाइंट लगाया गया था। इस दौरान पालखंदा टोल प्लाजा की ओर से तेजगति में आ रही बाइक पर सवार 2 युवको को रोका गया। दोनों ने बचकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पाइंट पर बेरिकेटिंग होने पर दोनों को पकड़ लिया गया। उनसे वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गये और उनकी तलाशी लगी गई। उनके पास से प्लास्टिक की थैली में रखी 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। पूछताछ करने पर दोनों के नाम सोहेल पिता इलियास 26 साल निवासी ग्राम बांगर देवास और मदिन पिता हाफिज 30 साल निवासी बेगमबाग सामने आये। दोनों के खिलाफ एडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तराना से ड्रग्स लाना कबूल किया है। दोनों से बरामद ड्रग्स और बाइक की कीमत 2 लाख रूपये होना पाई गई है। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों को ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले की तलाश में एक टीम तराना भेजी जायेगी।
सीतामऊ में करणसिंह की तलाश
मादक पदार्थ ड्रग्स के मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने गरोठ ब्रिज के नीचे से नागपुर के रहने वाले पंकज चरड़े और बिहार के अमित तिवारी को गिरफ्तार कर 1 किलो 15 ग्राम एमडी बरामद की थी। दोनों को पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में मंदसौर के सीतामऊ में रहने वाले करणसिंह से ड्रग्स लाना कबूल करने पर चिमनगंज थाना पुलिस की एक टीम सीतामऊ के बिलारी रवाना की गई है। जहां करणसिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है
चैकिंग में युवकों के पास मिली 15 ग्राम ड्रग्स