चरक भवन अस्पताल में ब्लैकआउट:एक घंटे बिजली गुल, अंधेरे में इलाज से मरीज बेहाल

उज्जैन। संभागीय स्तर के सबसे बड़े शासकीय चरक भवन अस्पताल में सोमवार शाम करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जनरेटर बैकअप समय पर शुरू न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज चलता रहा।यह घटना सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे हुई, जब अचानक अस्पताल की बिजली चली गई और पूरा भवन अंधेरे में डूब गया। करीब एक घंटे तक, यानी 7:45 बजे तक, ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद, उसका बैकअप समय पर चालू नहीं हो सका।बिजली गुल होने से अस्पताल के वार्ड, गलियारे और कई महत्वपूर्ण विभाग अंधेरे में रहे। इस दौरान मरीजों के परिजन मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनकी देखभाल करते दिखे, वहीं कई मरीज गर्मी और उमस से परेशान रहे। सबसे गंभीर स्थिति इमरजेंसी वार्ड की थी, जहां देर तक बिजली बहाल नहीं हो पाई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment