ग्राम पालखंदा में खंबे लगाने पर विवाद 2 परिवार के 11 लोग घायल

उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पालखंदा में एक ही परिवार से जुड़े रोहित पिता दिनेश नरवरिया 27 साल और लोकेश पिता शंकरलाल नरवरिया 29 साल  के मकान पास-पास बने है, दोनों के घरों का रास्ता भी एक है। दोनों के परिवार में रास्ते में खंबे गाड़कर चद्दर लगाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच शुरू हुई गाली-गलौच परिवार के आने पर मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पाइप-डंडे और लात-घूंसे चले। रोहित की ओर से परिवार के छह लोग घायल हो गये। वहीं लोकेश के परिवार से पांच लोगों को चोंट आई। विवाद की खबर मिलते ही नरवर पुलिस पालखंदा पहुंच गई थी। विवाद शांत कराया गया और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। जहां दोनों परिवारों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। घायलों के स्वस्थ्य होने पर मामले में गिरफ्तारी कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment