ग्राम धुरेरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का स्वागत

बड़नगर।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का ग्राम धुरेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का काफिला धुरेरी पहुंचा कार्यकर्ताओं ने  जिंदाबाद के नारे लगाए और फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्रसिंह सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस कुरैशी कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, बद्रीलाल आचार्य सहित वरिष्ठ नेता, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment