सुसनेर। गो सम्मान अभियान को लेकर मेला ग्राउंड स्थित श्रीनाथ जी की कुटिया पर भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक एवं गोभक्त शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरूआत गो माता के पूजन के साथ हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राम मंदिर धर्मशाला में 23 से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से गो कथा आयोजित होगी। जिसका वाचन गोपाल कृष्ण उपाध्याय करेंगे। इस दौरान 27 अप्रैल को 10 हजार हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। उपस्थित नागरिकों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर भव्य बैठक, 23 से गो कथा